बुंडू अस्पताल मेें हुई कार्यशाला
रांची/बुंडू | बुंडूअस्पताल में बुधवार को कार्यशाला हुई। उद्घाटन डॉ. विजय शंकर दास, सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा और डीपीसी उदयन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में बताया गया कि मातृ शिशु की मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गांव स्तर पर बैठक कर महिलाओं को जागरूक किया जायगा। इसमें सहिया की भागेदारी महत्वपूर्ण होगी। एकजुट के संजय कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मिशन के बारे बताया कि बुंडू प्रखंड से जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।