पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों के इलाज के प्रति भी अधिकारी गंभीर नहीं

भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों के इलाज के प्रति भी अधिकारी गंभीर नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को भी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। राज्यपाल सचिवालय ने इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया था। जिसमें कहा गया था कि भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा (ग्राम अड़की, खूंटी) के परिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही इसका एक प्रतिवेदन राज्यपाल सचिवालय को भी दिया जाए। राज्यपाल सचिवालय के इस पत्र के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने खूंटी सिविल सर्जन को कई पत्र लिखे। जिसमें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए प्रतिवेदन की मांग की गई। हालांकि, अब तक खूंटी सिविल सर्जन की ओर से प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है।

अब विभाग ने फिर से सिविल सर्जन को पत्र (25 (13) दिनांक 9 फरवरी 2016) भेजा है। इसमें कहा गया है कि इलाज से संबंधित प्रतिवेदन के लिए पांच अगस्त 2015, 24 अगस्त 2015 और 1 दिसंबर 2015 को पत्र भेजा गया। लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। यदि इस संबंध में कोई कार्रवाई की जाती है तो इसके लिए खूंटी सिविल सर्जन ही जिम्मेवार होंगे। यहां सवाल यह है कि जब चिकित्सा अधिकारियों पर राज्यपाल सचिवालय के पत्र का ही असर नहीं हो रहा है तो आम आदमी का क्या होगा?

DB Star BIG ISSUE

खबरें और भी हैं...