पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे ने करोड़ों खर्च कर डाले पर यहां एक फाटक नहीं लगा पाए

रेलवे ने करोड़ों खर्च कर डाले पर यहां एक फाटक नहीं लगा पाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची }बायपास रोड स्थित डिबडीह रेलवे क्रॉसिंग से पूरे दिन में कई ट्रेनें गुजरती हैं। इस क्राॅसिंग पर 5 साल पहले फाटक लगा था पर आेवरब्रिज बनने के बाद इसे हटा दिया गया। फाटक होने की वजह से करीब 3 साल पहले यहां युवक-युवती की जान जा चुकी है। इन्होंने ट्रेन को आते हुए नहीं देखा और बाइक बढ़ा दी और ट्रेन ने इन्हें अपने चपेट में ले लिया। वहीं, दो साल पहले भी एक मारुति वैन क्राॅसिंग पार करने के दौरान पटरी पर अटक गई, इससे ट्रेन ने वैन को चपेट में ले लिया। शांतिपुर की वार्ड पार्षद सविता कुजूर डीआरएम से मिलकर फाटक लगाने के लिए 3-4 बार आवेदन दे चुकी हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि करोड़ों रुपए खर्च करने वाला रेलवे क्या यहां एक फाटक भी नहीं लगा सकता है?

DB Star

photo story

खबरें और भी हैं...