- Hindi News
- National
- जिस स्कूल में शिक्षक बच्चे की हत्या कर रहे हों, ऐसे स्कूल बंद क्यों नहीं होने चाहिए
जिस स्कूल में शिक्षक बच्चे की हत्या कर रहे हों, ऐसे स्कूल बंद क्यों नहीं होने चाहिए
हो सकती है फांसी की सजा
11वीं के छात्र ने विनय को फ्लैट में बुलाया और मार डाला, मां-बेटी को पता ही नहीं चला
हैवानियत की पाठशाला का नया सच : पुलिस ने खोज निकाली विनय की प्रेम कहानी, एसएसपी ने कहा
अागे क्या
बड़ा सवाल
पुलिस से 5 घंटे पहले प्रिंसिपल ने किया हत्या का खुलासा - पेज 9
ऐसे मिला पुलिस काे सुराग
एफआईआर की कॉपी वेबसाइट पर क्यों नहीं
ये दिए आदेश
इधर, हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा
सफायरइंटरनेशनल स्कूल में बच्चे की मौत पर हाईकोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए डीजीपी से एक सप्ताह में जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह जस्टिस एस चंद्रशेखर की खंडपीठ ने सवाल उठाया कि जिस स्कूल में शिक्षक ही बच्चे की हत्या कर रहे हों, वैसे स्कूलों को क्यों नहीं बंद होना चाहिए। स्कूल करोड़पति का हो या अरबपति का, सरकार गुरुवार सुबह नौ बजे तक इस स्कूल को बंद क्यों नहीं करती। स्कूल ने सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए। सरकार आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं करती। सरकार ने पीड़ित को मुआवजा क्यों नही दिलाया। हो सकता है कि बच्चे का परिवार सक्षम हो, पर जिस मां-बाप के बच्चे की मौत हो गई हो, वह गरीब ही हो जाता है। कोर्ट अभिभावक मंच की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
कोर्ट ने कहा कि घटना के बाद जिस तरह की बातें रही हैं, उससे यह मामला अत्यंत गंभीर बन गया है। कोर्ट सारी चीजों को देखेगा और जरूरत पड़ी तो इसकी जांच सीबीआई भी कर सकती है। साथ ही याचिकाकर्ता को भी फटकार लगाई कि जनहित याचिका दायर करने से पहले इसकी तैयारी करनी चाहिए याचिका के साथ एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि भी दी जानी चाहिए। जनहित याचिका का मकसद केवल नोटिस सर्व कराना नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने याचिका को आधा-अधूरा बताया और इसमें स्कूल प्रबंधन को पार्टी बनाए जाने पर आश्चर्य जताया। कोर्ट ने सवाल उठाया कि प्राइवेट स्कूल में घटना हुई और छात्र को प्राइवेट अस्पताल में ही क्यों ले जाया गया।
मां बोली-पुलिस की कहानी पर कौन यकीन करेगा
पुलिसइस पूरे मामले को दबाने में जुटी हुई है। मेरे बच्चे को न्याय नहीं मिल रहा है। मेरे बच्चे को क्यों मारा गया, इसका जवाब किसी के पास भी नहीं है। विनय का किसी छात्रा से मेलजोल वाली जो कहानी पुलिस बता रही है, वह पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत है। पुलिस की इस कहानी पर कौन यकीन करेगा। -कुशिलादेवी, विनय की मां
िपता बोले-मेरा बेटा ऐसा कर ही नहीं सकता
मेराबेटा ऐसा कर ही नहीं सकता। पुलिस स्कूल प्रबंधन को बचाने का प्रयास कर रही है। अगर मेरा बच्चा ऐसा कर रहा था तो स्कूल प्रबंधन ने एक बार भी मुझसे शिकायत क्यों नहीं की। जबकि मैंने कह रखा था कि मेरा बच्चा कोई भी गलती करे तो सबसे पहले मुझसे शिकायत करें। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। तभी सच सामने आएगा।- मनबहालमहतो, विनय के पिता
एसएसपी ने कहा कि पुलिस को फुटेज के अलावा एक ऑडियो क्लिप मिला था। इसमें रात करीब डेढ़ बजे गेट बंद होने, विनय को गिराने और कुछ लोगों के चलने की आवाज सुनाई दे रही थी। स्निफर डॉग भी पहली मंजिल पर जाकर रुका तो पुलिस ने दो शिक्षिकाओं के घर की तलाशी लेनी शुरू की। विनय के शरीर की ज्यादा हड्डी नहीं टूटी थी, इसका मतलब साफ था कि उसे पहली मंजिल से गिराया गया था। गिरने के बाद किसी का लिवर नहीं फट सकता। पेट में मारने से ही लिवर फट सकता है। पुलिस को शिक्षिका के घर से खून के निशान भी मिले। वहां से फिंगर प्रिंट और खून का सैंपल लिया गया। पुलिस ने लगातार पूछताछ शुरू कर दी। इसमें शिक्षिका के पूरे परिवार ने घटना की पूरी जानकारी दे दी।