पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोना में तेजी का रुख घटने लगी खरीदारी

सोना में तेजी का रुख घटने लगी खरीदारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेशीबाजार में लगातार तेजी का रुख बने रहने से रांची सराफा बाजार में जेवराती सोना 27000 रुपए के पार होकर एक वर्ष के उच्च स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को यह 27100 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। सोने का यह स्तर इससे पहले 1 नवंबर 2015 में था। हालांकि चांदी भी काफी तेज है। बुधवार को यह 38500 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकी। चांदी का यह स्तर 23 जनवरी 2015 पर था। जेवर व्यापारियों ने बताया कि अब सोना काफी महंगा हो गया है। इस कारण बुधवार को ग्राहकी काफी कमजोर रही। अन्य दिनों की तुलना में आज सेल आधे से भी कम था।

भावमें करेक्शन : हालांकिबुधवार को ऊंचे भाव पर डिमांड कम रहने और विदेशी बाजारों में आई कमजोरी के असर से सोना और चांदी का रेट करेक्शन हुआ। गुरुवार को रांची में जेवराती सोना 26900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिकेगा। जबकि चांदी 38000 रुपए किलो बिकेगी।

क्योंचढ़े हैं भाव

झारखंडसराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि विदेशी बाजारों में तेजी तथा घरेलू स्तर पर शादी ब्याह की मांग बढ़ने के कारण सोने-चांदी में तेजी का रुख है। वहीं डॉलर की तुलना में रुपया की कमजोरी से भी आयात महंगा हुआ है।

{दुनियाभर में इक्विटी और क्रूड की कीमतों में गिरावट जारी है। इससे निवेशक सोने में पैसा लगा रहे हैं।

{अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और ज्वेलरों-स्टॉकिस्टों की खरीदारी का भी असर रहा है।

{जापान ने हाल में बैंकों के लिए निगेटिव रेट का सिलसिला शुरू किया है। इससे भी सोना चढ़ा है।

{इस साल रुपया डॉलर के मुकाबले 2.65% कमजोर हुआ है। इससे आयात महंगा हुआ।

{देश में औद्योगिक उत्पादन बढ़ने के आसार हैं। इससे चांदी में औद्योगिक सेक्टर की मांग बढ़ी है।

{घरेलू बाजार में शादी-ब्याह को लेकर जेवरों की मांग में इजाफा है।

खबरें और भी हैं...