पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

म्यूजिकल डूम की बढ़ी डिमांड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजार में 50 से 1500 रुपए तक के उपहार उपलब्ध, युवा कर रहे खरीदारी

रांची }सिटी रिपोर्टर

वेलेंटाइन वीक में 11 फरवरी को प्रॉमिस-डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन फ्रेंड्स, रिलेटिव और पैरेट्स अपनों से कई तरह के प्रॉमिस करते हैं जो उनके रिश्ते में और भी भरोसा बढ़ाता है। हर कोई अपनों के लिए कसमें खाता है और जिंदगीभर साथ निभाने का प्रॉमिस कर इस दिन को डायरी में खुशनुमें पल के रूप में जोड़ सकता है। अपनों को खास गिफ्ट और ग्रीटिंग्स दिए जा सकते हैं। बाजार में प्रॉमिस-डे के लिए कई तरह के कलरफूल और अनोखे कोटेशन लिखे हुए ग्रीटिंग्स उपलब्ध है। जिन्हें खरीदने वालों की भीड़ काफी है। खासकर युवा वर्ग।

गिफ्ट शॉप और आर्चिज गैलेरी में प्रॉमिस-डे सेलिब्रेशन के लिए 50 से 1500 रुपए तक उपलब्ध उपहार हैं। इनमें कई कान्सेप्ट और वेरायटी मौजूद हैं। म्यूजिकल डूम डिमांड में है, जिसकी कीमत 600 रुपए है। इस म्यूजिकल आइटम में शीशे के अंदर पानी भरा रहता है और दो टेडी मोहब्बत बयां करते घूमते हैं। ज्वेलरी बॉक्स में कई खूबसरत गिफ्ट मौजूद हैं। इसमें म्यूजिकल स्प्रिंग बाक्स लोगों को लुभा रहा है, इसकी कीमत 500 रुपए है। यह खास गिफ्ट को छूते ही हार्ट शेप निकल जाता है। इसमें फोटो फ्रेम भी लगाया जाता है।

कई युवा इस प्रॉमिस-डे पर रिजोल्यूशन ले रहे हैं। उनका कहना है कि अगर वादा पूरा करने से आपके करीबी नाराज हो गए हैं तो वेंलेटाइन वीक से अच्छा मौका कोई और नहीं हो सकता। अपनों के साथ टाइम बिताएं। उन्हें कोई प्यारा सा गिफ्ट दें और भरोसा दिलाएं कि इस बार वादा पूरा करूंगा।

PROMISs DAY

खबरें और भी हैं...