पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीआईटी मेसरा अौर निफ्ट रांची टीम जीती

बीआईटी मेसरा अौर निफ्ट रांची टीम जीती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआईटीमेसरा अौर निफ्ट रांची की टीमों ने बुधवार से बीआईटी में शुरू हुए 24वें चेतन देवराज क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। बीआईटी मेसरा ने यूसीईटी हजारीबाग को 42 रन से हराया। बीआईटी ने पहले खेलकर 18 अोवर में 8/121 रन ठोके। इसमें शुभम ने 25, शशांक ने 15, सुभाष ने 30 रन जड़े। हजारीबाग के राहुल-सरफराज को दो-दो विकेट मिले। जवाब में हजारीबाग 79 रन पर ढेर हो गई। मनीष ने 25, विकास ने 13 रन का योगदान दिया। अंकित ने चार, ऋषभ ने दो विकेट गिराए।

शिवपुरटीम 34 रन से हारी : उधर,दूसरे मुकाबले में निफ्ट रांची की टीम ने आईईएसटी शिवपुर को 34 रन से हराया। निफ्ट ने पहले खेलकर 135 रन बनाए। सिद्धांत ने 41, ऋषभ ने 43 रन का योगदान दिया। अमन ने दो विकेट लिए। जवाब में शिवपुर टीम 101 रन बना सकी। इसमें अमृतांशु ने 30, राहुल ने 24 रन जड़े। सोनू को तीन मनोज को दो विकेट मिले। इससे पहले टूर्नामेंट का उद‌्घाटन मेसरा के प्रभारी कुलपति डॉ. आर. सुकेश कुमार ने टूर्नामेंट का उद‌्घाटन किया।

खबरें और भी हैं...