एसएसबी जवान ने इंसास से खुद को मार ली गोली
बेतिया | भारत-नेपालसीमा पर गौनाहा प्रखंड के मंगुराहा बीओपी पर तैनात एसएसबी जवान शाहबाज हुसैन ने अपने ही इंसास से गोली मार खुदकुशी कर ली। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जवान के शव का मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। गुरुवार को शव को जम्मू के राजौरी में भेजा जाएगा। 44वीं बटालियन के सेनानायक राकेश कुमार सहित अन्य एसएसबी अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसबी जवान वार्षिक फायरिंग अभ्यास के लिए बुधवार को गोरखपुर जाने की तैयारी में थे। बहुत जवान बैरक में तैयार हो रहे थे। वहीं कुछ तैयार होकर बाहर भी निकल आए थे। इसी दौरान शाहबाज के बैरक से गोली चलने की आवाज आई। साथी जवान जब तक बैरक में पहुंचते शहबाज खून से लथपथ चंद सेकेंड में दम तोड़ दिया।
उसने अपने ही सर्विस इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली थी। गोली ठुड्डी के नीचे से सिर को छेदते हुए निकल गई। शाहबाज ने क्यों खुदकुशी की इसका पता लगाया जा रहा है।
अनुशासनहीनता में एक साल पहले नौकरी से निकाला गया था
शाहबाद की तैनाती पहले एसएसबी रांची में थी। अनुशासनहीनता के आरोप में पिछले साल 8 फरवरी को कमांडेंट ने उसे बर्खास्त कर दिया था। आठ माह पहले जम्मू के राजौरी का रहने वाला शाहबाद मुजफ्फरपुर सेक्टर हेड क्वार्टर के डीआईजी संजय कुमार के यहां अपील में आया। डीआईजी ने बीते साल ही 24 अगस्त को उसकी सेवा बहाल कर दी थी। दो माह पहले शाहबाज छुट्टी बिता कर लौटा था। छुट्टी का कोई आवेदन भी उसका पेडिंग नहीं था।