पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपर बाजार में मार्केट पार्किंग और अर्बन हाट की डिजाइन तैयार

अपर बाजार में मार्केट पार्किंग और अर्बन हाट की डिजाइन तैयार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपरबाजार को जाम मुक्त करने के लिए बकरी बाजार में मार्केट और पार्किंग की डिजाइन तैयार हो गई है। चड्डा एसोसिएट के आर्किटेक्ट राजीव चड्डा ने बकरी बाजार की जमीन पर मार्केट पार्किंग बनाने की डिजाइन प्रस्तुत करते हुए पूरी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्केट के पीछे वाहनों की पार्किंग बनेगी। यहां पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग काफी संख्या में हो सकती है। इसके अलावा जयपाल सिंह स्टेडियम के पास खाली पड़ी जमीन पर वेंडिंग जोन की डिजाइन का प्रेजेंटेशन दिया गया। हिंदपीढ़ी में बैंक्वेट हॉल, कांके रोड स्थित रॉक गार्डेन के पीछे अर्बन हाट की डिजाइन, डिस्टिलरी तालाब के सौंदर्यीकरण के फेज टू और खादगढ़ा बस स्टैंड के सेकेंड फेज की डिजाइन का प्रेजेंटेशन दिया गया। मौके पर मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता विजय भगत, कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार, उमाशंकर राम आिद उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...