रांची यूनिवर्सिटी- पीजीबॉटनी में आज होगा एल्युमिनी मीट
रांची | रांचीयूनिवर्सिटी के पीजी बॉटनी डिपार्टमेंट में एल्युमिनी मीट गुरुवार को होगा। इसमें स्थापना काल से अब तक के पास आउट स्टूडेंट्स शामिल होंगे। साइंस डीन सह एचओडी डॉ. अंजनी श्रीवास्तव की देख-रेख में मीट की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे सफल और यादगार बनाने में विभाग के शिक्षक और रिसर्च स्कॉलर लगे हुए हैं।