लीगल स्टडीज और ह्यूमिनिटी की पढ़ाई के लिए बनेगा भवन
रांची | रांचीयूनिवर्सिटी में लीगल स्टडीज और ह्यूमिनिटी विषय की अलग पढ़ाई होगी। इसके लिए नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट ने लीगल स्टडीज और ह्यूमिनिटी की पढ़ाई के लिए अलग बिल्डिंग बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 7.58 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। लीगल स्टडीज के लिए 4.2 करोड़ रुपए और ह्यूमिनिटी की पढ़ाई के लिए 3.58 करोड़ रुपए की लागत से बिल्डिंग का निर्माण होगा। इसके लिए मोरहाबादी स्थित ह्यूमन रिसर्च डेवलपमेंट सेंटर के पास जमीन चिह्नित की गई है। 18 माह में नई बिल्डिंग का निर्माण पूरा कर पढ़ाई शुरू की जाएगी।