पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीतेंद्र सदर थाना क्षेत्र के कुडरूम भंडारटोली गांव से मंगलवार की रात पकड़ा गया

संयुक्त कार्र‌वाई में बिहार का माओवादी सिमडेगा में गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस और पटना एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले माओवादी सबजोनल कमांडर जीतेंद्र सिंह उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है। जीतेंद्र को सदर थाना क्षेत्र के कुडरूम भंडारटोली गांव से मंगलवार की रात को पकड़ा गया। एसपी राजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली जीतेंद्र कुडरूम स्थित अपने मामा के घर पर दस दिनों से था।

उस पर 2005 में हुए जहानाबाद जेल ब्रेक कांड सहित 25 से ज्यादा मामले बिहार के भोजपुर, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, रोहतास जिलों के थानों में दर्ज हैं। पटना पुलिस जीतेंद्र को अपने साथ ले गई। वह औरंगाबाद जिला के ओबरा थाना क्षेत्र के चपड़ी गांव का रहनेवाला है। अभियान में एसडीपीओ कौशर अली, एसटीएफ पटना के अजीत कुमार सिंह, जिला पुलिस शामिल थे।
मामा के घर पुलिस को निहत्था मिला नक्सली
शहर से कुछ दूर स्थित कुडरूम भंडारटोली गांव में बिहार से आए हार्डकोर माओवादी कमांडर के रुके होने की सूचना पर सिमडेगा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया था।
सबजोनल कमांडर जितेंद्र सिंह उर्फ टाइगर का पुराना रिकार्ड देखते हुए पुलिस को आशंका थी कि उसके पास घात हथियार हो सकते हैं। इसलिए पुलिस ने पूरी सतर्कता बरतते हुए रात में घेराबंदी करते हुए उस घर को घेर लिया था। जिसमें नक्सली ठहरा हुआ था। हालांकि पुलिस को जितेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। वह निहत्था मिला।
खबरें और भी हैं...