पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुमला में आयोजित तेली महाजतरा में सीएम दास हूए शामिल

देश का डोमेसाइल एक, नौकरी में स्थानीय को मिलेगी प्राथमिकता : सीएम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्थानीयता पूरे देश में एक होती है। नियोजन में स्थानीय लोगों को प्राथिमिकता दी जाएगी, यह मेरा वादा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श कर स्थानीय नीति पर एक मत बनाने का कार्य प्रगति पर है।
इसके लिए सर्वदलीय बैठक हुई थी ताकि एक साथ मिलकर निर्णय ले सकें। लेकिन, बैठक में सभी दल के नेता एक बात कहते हैं, पर बाहर निकलते ही दूसरी बात कहने लगते हैं। इसलिए सभी दलों से लिखित सुझाव मांगे गए हैं।
कुछ पार्टियों ने अपना सुझाव लिखित में दिया है। कुछ प्रमुख पार्टियाें ने अपना सुझाव नहीं दिया है। सीएम बुधवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की ओर से आयोजित वार्षिक तेली महाजतरा में बोल रहे थे।

सीएम ने तेली समाज की बखान करते हुए कहा कि यह कोई छोटा समाज नहीं है। यह जितना बड़ा है उतनी ही बड़ी जिम्मेदारियां समाज के लोगों पर हैं। इस तरह के सामाजिक मिलन का मुख्य उद्देश्य कुरीतियों को दूर कर समाज का विकास करना है।
अकेला व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकता, सामूहिकता में ताकत
सीएम ने कहा अकेला व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकता, सामूहिकता में ताकत है। इसी सामूहिकता से अधिकार प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन कर्तव्य के दायरे में रहकर ही अधिकार को प्राप्त करना चाहिए। समाज के लोगों की वर्षों पुरानी मांगों को सरकार ने गंभीरता से लिया।
अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया। अनुसूचित जनजाति के दर्जा की दिशा में विशेष जांच राज्य सरकार की ओर से गठित विशेष कमेटि से कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर अागे की कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
बाल विवाह का विरोध करने वाली ममता के साथ है सरकार
सीएम ने कहा कि समाज की बेटी ममता कुमारी ने बाल विवाह का विरोध किया। यह सोचने का विषय है। 18 वर्ष से कम उम्र में बेटियों का विवाह करना कानूनन जुर्म है। एक बेटी शिक्षित होकर दो परिवार को शिक्षित करती है।
बालिकाओं की शिक्षा के लिए सरकार उसके साथ है। सीएम ने स्व. तिलेश्वर साहू के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज समाज उनके बताए रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। यह सराहनीय है।
कर्म ही इंसान को आगे बढ़ाता है : प्रह्लाद मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि इंसान को उसका कर्म ही आगे बढ़ाता है। हम सभी मिलकर समाज का विकास करें। बच्चों के भविष्य को संवारें। कार्यक्रम के दौरान विधान सभाध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव ने बाल विवाह का प्रतिकार करने वाली छात्रा ममता कुमारी को राज्य सरकार की ओर से दिए गए एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया।
कार्यक्रम में 21 जोड़े का सामूहिक विवाह किया गया। आगत अतिथियों ने सभी को आशीर्वाद दिया और सुखमय जीवन की कामना की। केंद्रीय मंत्री सुर्दशन भगत, विधयक शिवशंकर उरांव, विलासपुर के सांसद राम लखन साहू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एक जुटता पर बल दिया।
इस मौके पर भाजपा के कई सांसद विधायक व नेता सहित बड़ी संख्या में तेली समाज के लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...