पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अश्लील फोटो डालने के आरोप में देवघर के युवक के खिलाफ FIR दर्ज

एकाउंट हैक कर फेसबुक पर डाला छात्रा का अश्लील फोटो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. लालपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा का फेसबुक एकाउंट हैक कर अश्लील फोटो डालने के आरोप में रोहित कुमार नाम के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लालपुर पुलिस रोहित की तलाश कर रही है। वह देवघर का रहने वाला है। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ने वाली इस छात्रा ने पहले सिटी एसपी से मामले की शिकायत की, उसके बाद लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
छात्रा ने बताया है कि पिछले तीन दिनों से उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर डाली जा रही थी। उसने डर से अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया, तो रोहित ने उसे काफी डराया-धमकाया। इसके बाद उसके एक दोस्त का फेसबुक अकाउंट हैक किया। जिसके जरिए उसकी सारी तस्वीरें फेसबुक में डाल दी।
जब छात्रा के मोबाइल पर फोन आया, तब उसे इसकी जानकारी मिली। छात्रा के साथ छह फरवरी को रोहित ने डंगराटोली में छेड़खानी की थी। आधा घंटा तक छात्रा के साथ सड़क पर तमाशा करने के बाद वह भाग निकला था। छात्रा ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो आरोपी का मन बढ़ गया और उसने ऐसी हरकत कर दी। उसने पुलिस को वह सारी फोटो दी है जो फेसबुक में डाली गई है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी डालता रहा फोटो
छात्रा के बयान पर लालपुर थाने में बुधवार की शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपी रोहित छात्रा का फोटो फेसबुक पर डालता रहा। गुरुवार की रात साढ़े 11 बजे तक फोटो डालने के बाद उसने कोई फोटो नहीं डाला। लालपुर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
खबरें और भी हैं...