पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच आज जेएससीए स्टेडियम में

आज जेएससीए स्टेडियम में महिला क्रिकेटरों का मुकाबला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वुमेंस चैंपियनशिप के पहले वनडे मैच में सोमवार से आमने-सामने होगी। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों देशों के बीच तीन वनडे और तीन ही ट्वेंटी 20 मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला सुबह नौ बजे शुरू होगा।

रविवार को ओवल ग्राउंड में भारतीय टीम व कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में श्रीलंकाई टीम ने नेट प्रैक्टिस किया। इसी माह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 3 मैचों की ट्वेंटी 20 सीरीज में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं को 2-1 से हराया था।
भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वुमेंस चैंपियनशिप के पहले वनडे मैच में सोमवार से आमने-सामने होगी। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों देशों के बीच तीन वनडे और तीन ही ट्वेंटी 20 मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला सुबह नौ बजे शुरू होगा।

रविवार को ओवल ग्राउंड में भारतीय टीम व कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में श्रीलंकाई टीम ने नेट प्रैक्टिस किया। इसी माह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 3 मैचों की ट्वेंटी 20 सीरीज में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं को 2-1 से हराया था।
उलटफेर करेगा श्रीलंका : शशिकला
श्रीलंका की कप्तान शशिकला श्रीवर्धने ने कहा कि हमारे खिलाड़ी पहले मैच में जरूर उलटफेर करेंगे। हालांकि टीम इंडिया मजबूत है। यह स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार रहेगा। हमारी गेंदबाजी काफी मजबूत है, जिसके दम पर भारत को हम नियंत्रित करेंगे।
टीम इंडिया :
मिताली राज (कप्तान), राजेश्वरी गायकवाड़, थिरुश कामिनी, स्मृति, स्नेहा राणा, पूनम राउत, शुभलक्ष्मी शर्मा, हरमनप्रीत कौर, एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, दिप्ती शर्मा, वेल्ला स्वामी व सुषमा वर्मा।
श्रीलंका :
शशिकला श्रीवर्धने, चमारी अटापट‌्टू, अमा कंचना, चमारी पोलगमपाले, इनोका राणा वीरा, अनुष्का संजीवनी, प्रदा वनी, निलाक्षी डिसिल्वा, इशानी, संदूनी, इमालका, उदेशिखा, माधुरी व श्रीपाली।
खबरें और भी हैं...