रांची. वेलेंटाइन डे पर शहर में शिवसैनिकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के वेलेंटाइन डे के विरोध के चलते सभी पार्क सुनसान रहे। जो कपल निकले भी, वे सुरक्षा कारणों से राजभवन गार्डन गए। यहां उन्होंने घंटों समय बिताया।
वेलेंटाइन डे पर संडे भारी...
वेलेंटाइन डे रविवार को होने की वजह से कई लव कपल्स को घर से निकलने का मौका नहीं मिला। सामाजिक-धार्मिक संगठनों के विरोध के कारण शहर के टैगौर हिल, सिद्धू-कान्हू पार्क, नक्षत्र वन, कृष्णा सिंह पार्क सुनसान रहे।
वहीं, मैरिड कपल ने रविवार को छुट्टी होने की वजह से खूब इंज्वाय किया। रेस्टोरेंट में भी मैरिड कपल की भीड़ दिखी। लांग ड्राइव पसंद करने वाले कपल ने दशम, जोन्हा या हुंडरू फॉल का रूख किया।
वेलेंटाइन डे के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने सिक्युरिटी के इंतजाम किए थे। सभी पार्को के पास सिक्युरिटी फोर्स की तैनाती की गई थ, ताकि वेलेंटाइन डे के विरोध के नाम पर कोई किसी को परेशान नहीं करे। टैगोर हिल पर तैनात जवानों ने बताया कि यहां एक भी प्रेमी जोड़ा नहीं आया।
राजभवन के हरे-भरे और रंग-बिरंगे फूलों से भरे गार्डन को देखने के काफी तादाद में लोग पहुंचे और दिनभर मस्ती की। इस दिन 26 हजार 820 लोगों ने राजभवन गार्डन की खूबसूरती देखी।
रेस्टोरेंट में थी खास तैयारी
शहर के कई होटलों और रेस्टोरेंट्स में लाल बैलून और थीम बेस्ड सजावट थी। वैलेंटाइन स्पेशल लंच और डिनर के पैकेज तैयार किए गए थे। दिन के मुकाबले रात में ज्यादा भीड़ रही।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटोज...