रांची. दूसरा टी-20 मैच खेलने के बाद यहां से टीम इंडिया और श्रीलंका के खिलाड़ी विशाखापट्टन के लिए शनिवार को रवाना हुए। दोनों टीमें रेडिशन ब्लू से दोपहर 1 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। रांची में मिली हार श्रीलंकाई खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। जबकि भारतीय क्रिकेटर उत्साहित थे। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ लग गई।
दोनों टीमें दोपहर 1:50 बजे विशाखापट्टनम रवाना हुईं उधर, अपने घर से एमएस धौनी एयरपोर्ट हमर लेकर पहुंचे। उनके साथ विक्रम राठौड़ भी बैठे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों विशेष विमान पर गए।
भारत-श्रीलंका के बीच निर्णायक टी-20 मैच आज
भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 क्रिकेट मैच रविवार को यहां खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं। पुणे की हार के बाद भारत ने रांची में शानदार जीत दर्ज की।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटोज...