रांची. 12 फरवरी को जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 मैच खेलने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आैर श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल अपने जांबाजों के साथ बुधवार शाम 5:45 बजे रांची पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही फिरकी गेंदबाज हरभजन ने फैन्स के सामने अपने बाइसेप्स दिखाए और थोड़ा डांस किया।
फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह अपने फैन्स को खुश करना जानते हैं। उनके आते ही क्रिकेटप्रेमी भज्जी-भज्जी करने लगे। टर्मिनल गेट के करीब पहुंचते ही हरभजन नाचने लगे। नाचते-नाचते अपने बाईसेप्स भी दिखाए। भज्जी के डांस करने पर साथ चल रहे रोहित शर्मा व सुरेश रैना भी अचंभित हो गए। वे भी मुस्कुरा रहे थे। फिर बस से रेडिसन ब्लू होटल गए। भज्जी बस में भी आगे की सीट पर बैठकर नाचने लगे जबकि, धौनी अपने घर गए।
फोटो : सैयद रमीज
आगे की स्लाइड्स में देखें खिलाड़यों की अौर फोटोज...