पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूलों के बीच बच्चों ने की खूब मस्ती

फूलों के बीच बच्चों ने की खूब मस्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजभवन उद्यान देखने के लिए उमड़ी स्टूडेंट्स शहरवासियों की भीड़

राजभवनउद्यान को देखने के लिए रांचीवासियों का उत्साह फीका पड़ने का नाम नहीं ले रहा। अब तक करीब तीन लाख लोग राजभवन के उद्यान का दीदार कर चुके हैं। बुधवार को भी यहां शहर और आसपास के लोग परिवार के साथ राजभवन पहुंचे। उद्यान की खूबसूरती को घंटों निहारते हुए लोगों ने अपनी आंखें तृप्त की। वे फोटो भी खिंचवाते दिखे, ताकि इस यादगार पल को हमेशा के लिए कैद कर लें। सबसे ज्यादा भीड़ युवाओं की रही। युवतियों को फूलों के बीच सेल्फी लेते देखा गया। वाटर म्यूजिकल फाउंटेन के पास भी खूब भीड़ रही। संगीत की धुन पर पानी की थिरकन देख लोग आनंदित थे।

राजभवन देखने आने वाले लोगों को यहां 70 से अधिक किस्म के फूलों के दर्शन हो रहे हैं। वसंत ऋतु में यहां खिलने वाले फूलों में पिंक मैजिक कारपेट, व्हाइट डायमंड फ्लावर और पिटुनिया तथा मैरीगोल्ड प्रमुख हैं। इसके साथ ही यहां करीब 300 किस्म के गुलाब के फूलों की वेरायटी भी देखने को मिल रही है। इन फूलों के अलावा मैनीक्यूर्ड गार्डेन, झरने और पाथवेज राजभवन की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। यहां लोगों के आकर्षण का केंद्र चार सीटर बैटरी चालित बग्गी है जिसमें बच्चे मजा लेते हैं। महापुरुषों के नाम पर है बगिया राजभवन की बगिया के नाम महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं।

कल्पतरु रुद्राक्ष आकर्षण का केंद्र

उद्यानमें फूलों की वेरायटी के साथ औषधीय पौधे भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गार्डेन में लगे औषधीय पौधों की जानकारी छात्र-छात्राएं लेते नजर आए। रुद्राक्ष, पीला बांस, इलाइची, कल्पतरु, सिंदूर, चंदन, कबाब चीनी, दालचीनी, पेड़ कद्दू सहित कई वृक्ष यहां मौजूद हैं। इनमें रुद्राक्ष और कल्पतरु पेड़ लोगों को सबसे ज्यादा भा रहे हैं। तत्कालीन राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने आम लोगों के लिए उद्यान देखने की परंपरा शुरू की थी।

राजभवन उद्यान में फूलों को देखते सरकारी स्कूल के बच्चे अन्य।