खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक छूट
मोरहाबादीमैदान में लगने वाले राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में खादी के उत्पादों पर ग्राहकों को 20 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वहीं प्रतिदिन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पांच लकी टिकट का चयन किया जाएगा। चयनित टिकट खरीदने वाले पुरस्कृत होंगे। रोजाना पांच लकी टिकट वालों को बैंक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं मेले के समापन समारोह में चयनित एक लकी टिकट को बंपर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उक्त जानकारी बुधवार को मेला परिसर में बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने दी। इसके पूर्व पत्रकारों को महोत्सव के प्रायोजक ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने बताया कि आयोजन का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। मेले में लोगों का ज्ञानवर्धन होगा। स्वरोजगार से संबंधित कई मार्गदर्शन मिलेंगे। लोगों को कुटीर उद्योग के बारे में भी बताया जाएगा। यह आयोजन एक संपूर्ण महोत्सव है। कला संस्कृति विभाग के डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना मेले में मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। विदेशी कलाकार भी आएंगे। रोजाना आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूचना एक दिन पूर्व मेला परिसर के नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी।
घरपर होगी डिलिवरी
झारखंडराज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदू ने बताया कि मेले में कुछ अलग करने का प्रयास किया गया है। इस बार मेले में खादी उत्पादों का प्रोडक्शन होगा। मेले में बने उत्पादों की वहीं पर बिक्री होगी। जो ग्राहक उत्पाद की बुकिंग कराएंगे, मेला समाप्त होने के बाद उक्त उत्पाद की डिलीवरी उनके घर पर होगी। मेले में आने वाले खादी के कई सामग्रियों का प्रोडक्शन देख सकेंगे। खादी के उत्पादों पर इस बार 20 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट देने का भी निर्णय लिया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ
खादी मेले में होली के गीत प्रस्तुत करते बनारस के गायक नृत्य करतीं छत्तीसगढ़ की कलाकार।