- Hindi News
- भवन निर्माण विशेष कार्य प्रमंडल रांची द्वारा छह फरवरी को
भवन निर्माण विशेष कार्य प्रमंडल रांची द्वारा छह फरवरी को
भवन निर्माण विशेष कार्य प्रमंडल रांची द्वारा छह फरवरी को अखबार में दो कार्यों से संबंधित टेंडर का विज्ञापन (पीआर-121414,बिल्डिंग,2014-15) प्रकाशित कराया गया था। जिसके तहत प्रोजेक्ट भवन धुर्वा स्थित मुख्य सचिव झारखंड के कार्यालय कक्ष एवं कार्यालय के विशेष मरम्मत कार्य और दीनदयाल नगर रांची स्थित मुख्य सचिव के आवास के विशेष मरम्मत कार्य होना है। डीबी स्टार ने जब दोनों कार्यों की पड़ताल की, तो विशेष कार्य प्रमंडल की कार्यशैली पोल खुल गई। दीनदयाल नगर में विज्ञापन निकलने के पहले से ही काम चल रहा है। वहीं प्रोजेक्ट भवन में विशेष मरम्मत से संबंधित सामान प्रोजेक्ट भवन में पहुंच गया है। साफ है कि प्रमंडल द्वारा महज खानापूर्ति के लिए टेंडर की रस्म अदायगी की जा रही है। मगर विशेष प्रमंडल के जिम्मेवार इसे मानने को तैयार नहीं।