- Hindi News
- छात्र छात्राओं ने लिया शहर को शांत रखने का संकल्प
छात्र-छात्राओं ने लिया शहर को शांत रखने का संकल्प
स्टूडेंट्सऑक्सीजन मूवमेंट की ओर से बुधवार को सांई इंटरनेशनल स्कूल, करमटोली में नो हॉर्न कैंपेन का आयोजन किया गया। मौके पर ऑक्सीजन मूवमेंट के सदस्यों ने छात्र छात्राओं को स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल सहित ऐसी जगह जहां जरूरत नहीं है वहां अपने वाहनों के हॉर्न नहीं बजाने की अपील की। बच्चों ने भी शपथ ली कि वे बेवजह हॉर्न अब नहीं बजाएंगे और अपने शहर के शांत शहर बनाएंगे।
इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ एसी जैन ने कहा कि वे ऑक्सीजन मूवमेंट की मुहिम नो हॉर्न कैंपेन- वेवजह हॉर्न बजाएं, शांत शहर बनाएं, को अपना समर्थन देंगे। इस शांतिप्रिय अभियान के साथ सिर्फ वे जुड़े हैं बल्कि स्कूल के सभी शिक्षकगण भी इस आंदोलन का एक हिस्सा हैं। छात्रों ने कहा कि वे अशिक्षा, कुव्यवस्था पर कुठाराघात करना चाहते हैं। विद्यालय की शिक्षक सोनी रानी ने कहा कि वक्त की मांग है कि हम समाज को एकत्रित करने का कदम उठाएं। सभ्य लोगों की तरह आचरण करें। इस मौके पर शिक्षक कौशल और छात्र आयुष्मान ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजन में स्टूडेंट ऑक्सीजन मूवमेंट की समन्वयक वर्षा दूबे सहित स्कूल के अन्य शिक्षक उपस्थित थे।