- Hindi News
- स्टाइलिश ड्रेस ज्वेलरी की जमकर हुई खरीदारी
स्टाइलिश ड्रेस-ज्वेलरी की जमकर हुई खरीदारी
फ्यूजनफेयर एंड लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन के अंतिम दिन बुधवार को मेन रोड स्थित कैपिटोल हिल में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। फेयर में लगे सभी 35 स्टॉलों में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खरीद-बिक्री का दौर चलता रहा। भीड़ देखकर महिला उद्यमियों के चेहरे भी खिले नजर आए। फेयर की आयोजक प्रिया बुधिया और शिल्पा जैन ने बताया कि आयोजन के पीछे महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करने के साथ रांची की महिलाओं को लेटेस्ट फैशन से रूबरू कराना है। यही वजह है कि बीते छह सालों से एक छत के नीचे लेटेस्ट डिजाइनर ड्रेस से लेकर ज्वेलरी, हैंड बैग, फुटवियर सहित अन्य सामानें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
राजवाड़ा ज्वेलर्स की बिक्री
फेयरमें इमिटेशन ज्वेलरी की आठ स्टॉल लगाई गई थीं। सभी स्टॉल में सुबह से ही भीड़ लगी रही। राजवाड़ा ज्वेलर्स के साथ हिमालय तिब्बतियन ज्वेलरी की खूब बिक्री हुई। यहां 500 से लेकर 30 हजार रुपए तक के इमिटेशन ज्वेलरी उपलब्ध थे। वहीं स्टाइलिश हैंडबैग युवतियों के आकर्षण का केंद्र रही।
पाकिस्तानी परिधान भाए
महिलाओं की भीड़ जहां साड़ियों के स्टॉल पर लगी रही, वहीं लड़कियों की पसंद वेस्टर्न कलेक्शन रहे। जिसमें पार्टी वियर स्कर्ट से लेकर हाइलाइटर प्लाजो पैंट 500 से लेकर 5000 रुपए के थे। जबकि पाकिस्तानी परिधान 4000 से लेकर 12000 रुपए तक की कीमत के मौजूद थे। लाहौर से आए स्टॉल संचालक एसएन तनेजा ने बताया कि महिलाओं और युवतियों को आकर्षक डिजाइन के पाकिस्तानी परिधान खूब पसंद आए।
सपरिवार पहुंचे थे लोग
कईमहिलाएं सपरिवार फेयर में पहुंचीं। इनकी भीड़ बच्चों के कपड़ों के स्टाॅल पर अधिक रही। नेहरू जैकेट बच्चों को ज्यादा पसंद आया। वहीं घर के सजावट के आकर्षक सामान की भी जमकर खरीदारी हुई।
साड़ियों के स्टाॅल बने आकर्षण का केंद्र
फेयरमें बनारसी कतन सिल्क बंगाल की एथनिक साड़ियों महिलाओं को पसंद आई। 3000 से लेकर 12 रुपए तक की कीमत में मौजूद साड़ियां डिजाइन टच दिए जाने के कारण खूब बिकी। इसके अलावा 40 हजार रुपए का पार्टी वेयर लहंगा भी महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।