पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाटर कनेक्शन का आवेदन दिया, पैसा देना भूल गए

वाटर कनेक्शन का आवेदन दिया, पैसा देना भूल गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें वाटर कनेक्शन के लिए नगर निगम ने नियमों को सरल बना दिया, तो आवेदन भी खूब आए। 2500 से अधिक लोगों ने इसके लिए निगम में आवेदन दिया। पर जरूरी पेपर्स जमा करना ही भूल गए। इस वजहकर 588 आवेदनों को रद्द कर दिया गया। वहीं 1809 आवेदन मंजूर तो हो गए, लेकिन आवेदकों ने अभी तक कनेक्शन लेने के लिए फीस ही जमा नहीं की है। ये आवेदन छह माह पहले ही जमा हुए थे। इधर, निगम ने निर्णय लिया है कि अगर इन आवेदकों ने निर्धारित समय तक फीस जमा कर कनेक्शन नहीं लिया, तो सभी आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा। निगम सीईओ ने स्वीकृत आवेदन के लिए 15 दिनों के अंदर फीस जमा करने का निर्देश दिया है।

आवेदकों के घरों में होगी कनेक्शन की जांच

वाटर मीटर लगाने के लिए आवेदकों के घर में वाटर कनेक्शन की जांच की जाएगी। यदि उनके घर में अवैध कनेक्शन पकड़ा गया, तो उसे काटने के साथ संबंधित व्यक्ति पर केस भी दर्ज किया जाएगा।

वाटर कनेक्शन के लिए जो आवेदन आए थे उस पर स्वीकृति होने के बाद भी शुल्क जमा नहीं किया गया है। ऐसे आवेदकों को 15 दिनों का समय दिया गया है। पैसा जमा नहीं हुआ, तो आवेदन रद्द करते हुए संबंधित व्यक्ति के घर में कनेक्शन की जांच की जाएगी। ओमप्रकाश साह, अपरनगर आयुक्त निगम