- Hindi News
- डोरंडा कॉलेज ने बाढ़ पीड़ितों को भेजा 45 हजार की राहत राशि
डोरंडा कॉलेज ने बाढ़ पीड़ितों को भेजा 45 हजार की राहत राशि
यूनिवर्सिटीके डोरंडा कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के एक सप्ताह अभियान चलाया गया था। इसमें लोगों ने 45 हजार 224 रुपए सहयोग राशि दी थी। यह अभियान एनएसएस प्रोग्राम अफसर डॉ. ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया था। शुक्रवार को डॉ. ब्रजेश ने प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए ड्राफ्ट को भेज दिया। इससे पहले प्राचार्य डॉ. सीताराम साहू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना की बैठक हुई। इसमें डॉ. साहू ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। बैठक में डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. नीता रानी प्रसाद, डॉ. जेबा, डॉ. के परवीन, डॉ. एम मिंज समेत अन्य फैकल्टी थे। छात्रों में कुलदीप, मेघा, सरोज, रजनीश, सोनू, सौरव, फुलमनी, निखिल समेत अन्य थे। छात्रों ने कहा कि उनके इस छोटे से उपक्रम से वे जम्मू-कश्मिर बाढ़ पीड़ितों की थोड़ी बहुत मदद की कोशिश कर रहे हैं। शिक्षकों ने छात्रों की इस पहल का स्वागत भी किया।