पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरी मिस और रमन बने मिस्टर फ्रेशर्स

मेरी मिस और रमन बने मिस्टर फ्रेशर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोस्सनरकॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट के सीनियर्स ने शुक्रवार को टीचर्स डे कम फ्रेशर्स डे का आयोजन किया। कॉलेज के जीटीसी सभागार में ब्लूमिंग फ्रेस्टोस के नाम से आयोजित प्रोग्राम में शिक्षकों काे सम्मान देने सहित फ्रेशर्स का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में ओशिन, नीलांजना स्मृत ने पारंपरिक नृत्य तथा सलोना, नेहा और पल्लवी ने नृत्य पेश किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर निर्णायकों ने रमन मरांडी को मिस्टर और मेरी एक्का को मिस फ्रेशर घोषित किया।

मौके पर विभाग के एचओडी डॉ. पीके डेविड ने कहा कि निश्चित सफलता के लिए छात्र-छात्राएं अपने विद्यार्थी जीवन संवारने के लिए लगन से पढ़ाई करें। मौके पर छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में अभिनंदन गीत गाए। कार्यक्रम में इवा किस्कू, निधि, डॉ. सुब्रतो सिन्हा, डॉ. जनार्दन प्रसाद मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्ट थ्री की छात्रा किरण और प्रेरित ने संयुक्त रूप से किया।

यादगार लम्हे को किया कैद

सफलता के लिए लगन से पढ़ें : डेविड

टीचर्स डे कम फ्रेशर्स डे में सीनियर-जूनियर स्टूडेंट्स ने जमकर मस्ती की। स्टेज में परफॉर्म करने वाले अपने साथी का हौसला बढ़ाने में स्टूडेंट्स कोई मौका नहीं गवां रहे थे। वहीं, इस यादगार लम्हे को कैद करने में दर्जनों स्टूडेंट्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। कोई अपने साथ कैमरा लेकर आया था, तो कोई मोबाइल के कैमरे से फोटो लेने में व्यस्त था।

टीचर्स डे कम फ्रेशर्स डे के अवसर पर स्टूडेंट्स ने अपने मनमोहक नृत्य से सबको झुमाया।

गोस्सनर कॉलेज में टीचर्स डे कम फ्रेशर्स डे का आयोजन, स्टूडेंट‌्स ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम