- Hindi News
- विवाह पवित्र बुलाहट : फादर विंसेंट टोप्पो
विवाह पवित्र बुलाहट : फादर विंसेंट टोप्पो
रांची. पवित्रविवाह भी पुरोहिताई बुलाहट की तरह है। ईश्वर ने यह व्यवस्था सृष्टि को जारी रखने के लिए की है। उक्त बातें मैरेज एनकाउंटर रांची के मुख्य संयोजक फादर विंसेंट टोप्पो ने कही। वे शनिवार को संत अलबर्ट कॉलेज सभागार में वैवाहिक जीवन की तैयारी विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसका आयोजन मैरेज एनकाउंटर रांची ने किया था। दंपती संयोजक क्रिस्टोफर अंजेला लकड़ा ने दांपत्य जीवन के अनुभव साझा किए।