आइकैंप में 150 छात्रों ने कराई जांच
रांची. अलोइसियुसओल्ड बॉयज एसोसिएशन (आओबा) की ओर संत अलोइस स्कूल के छात्रों के लिए नेत्र जांच शिविर लगाया गया। दिन के 9.30 बजे से 12 बजे तक कैंप लगा। इसमें रिम्स के नेत्र चिकित्सक डॉ. राहुल प्रसाद ने 150 छात्रों की आंखों की जांच की। जांच के क्रम में डॉ. राहुल ने छात्रों को आंखों के स्वास्थ्य के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर ब्रदर सिल्वेस्टर सुरीन, अरुण कुमार, राजीव रंजन, कमल शर्मा, तीरथ शर्मा, मुकेश और कौशिक बनर्जी मौजूद थे।