पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिशप जोहन डांग बने मॉडरेटर

बिशप जोहन डांग बने मॉडरेटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीईएल चर्च की सेंट्रल काउंसिल की बैठक शनिवार को एचआरडीसी के सभगार में संपन्न हुई। अंतिम दिन बिशपगण, चर्च के पदाधिकारी और विभिन्न शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों ने मतदान कर चर्च के नए मॉडरेटर का चुनाव किया। इसमें चर्च के डिप्टी मॉडरेटर बिशप जोहन डांग को जीईएल चर्च छोटानागपुर असम का मॉडरेटर मनोनीत किया गया। मतदान के दूसरे चरण में चर्च के डिप्टी मॉडरेटर का चुनाव भी हुआ। इसमें साउथ इस्ट डायसिस खूंटी के बिशप जेएम टोपनो को जीईएल चर्च का डिप्टी मॉडरेटर मनोनीत किए गए। जीईएल चर्च के वर्तमान मॉडरेटर बिशप डॉ. नेलसन लकड़ा, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे, ने पुष्पगुच्छ देकर नए मॉडरेटर डिप्टी मॉडरेटर को कलीसिया की महती जिम्मेवारी के सफल निर्वहन की कामना की। चर्च के जनरल सेक्रेटरी ने कलीसिया की 39 काउंसिल को पूरे चर्च के लिए खुशियों की सूचना देने वाला बताया। मौके पर फायनांस सेक्रेटरी अटल खेस, बिशप जॉनसन लकड़ा, बिशप एजे एक्का, सेनत कुल्ला, डॉ. एमएम एक्का, जॉयसी मिंज, शीला लकड़ा और रेव्ह असीसन बागे ने मॉडरेटर डिप्टी मॉडरेटर को बधाई दी। नए मॉडरेटर ने चर्च के सफल संचालन के साथ उसके विकास और चर्च की आर्थिक दशा में सुधार को अपनी सेवा कार्य की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि जिम्मेवारियों के निर्वहन के लिए अन्य बिशप का सहयोग जरूरी है।

बैठक में शामिल बिशप डॉ. नेलसन लकड़ा।