रांची. रामकृष्णमिशन आश्रम मोरहाबादी में शनिवार को मां शारदा देवी का जन्म दिवस मनाया गया। संस्था के सचिव स्वामी भवेशानंद ने कहा कि मां शारदा देवी जगत जननी महामाया का ही प्रतिरूप थीं। कार्यक्रम की शुरुआत मंगला आरती से हुई। इसके बाद स्त्रोत पाठ, चंडी पाठ और भजन-कीर्तन हुआ।