- Hindi News
- दूसरों को सेवा देने वाला बनें : बिशप मार्क
दूसरों को सेवा देने वाला बनें : बिशप मार्क
गैदरिंग में कैरोल स्किट की रही धूम
आनंदित हुए 44 घरों के विश्वासी
गोस्सनर हाई स्कूल कंपाउंड प्रिंसिपल लेन के मसीही विश्वासियों ने शनिवार को गोस्सनर हाई स्कूल के बगल स्थित मैदान में सामूहिक रूप से क्रिसमस गैदरिंग मनाई। मुख्य अतिथि सीआरसी के बिशप जॉनसन लकड़ा और विशिष्ट अतिथि जीटीसी के रेव्ह एचके बाबा थे। गैदरिंग की शुरुआत रेव्ह पारादीस सुरीन की प्रार्थना से हुई। बिशप जॉनसन लकड़ा ने विश्वासियों से दूसरों के दुखों में शामिल होकर खुशी देने की बात कही। कहा कि जब तक हर इंसान सुखी नहीं हो जाता तब तक सेवा करते रहें। प्रभु येसु के मार्ग पर चलें। उन्हें ग्रहण करें। उनके विश्वास में बढ़ें, ताकि समस्त मानव जाति का कल्याण हो। रेव्ह एचके बाबा ने कहा कि रांची के सभी विश्वासियों ने अपनी ख्रीस्तीय एकता का संदेश दिया है। यह एकता और सेवा का भाव बनाएं ताकि हर इंसान प्रभु येसु के मार्ग पर चलें।
गैदरिंग में मुहल्ले के 44 घरों के विश्वासियों ने प्रभु येसु ख्रीस्त के जन्म पर आधारित गीत, संगीत, नृत्य और नाटक पेश किया। लोगों को क्रिसमस की बधाइयां दी। नाटक में अभिषेक ने जोसेफ की और निशा ने मरिया की भूमिका अदा की। जबकि स्वर्गदूत के रूप में नेहा रही। निशांत मिंज द्वारा निर्देशित इस नाटक के अन्य पात्र में निकिता, अमीषा, निरतन, निलेश, काजल, हर्षा, विकास और अर्पण शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन कासकेट होरो, निराली धान और सिमी तिड़ू ने किया।
रांची. जीससकॉल्स प्रेयर टावर की ओर से जीटीसी सभागार में शनिवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ब्रदर सोलोमन जॉन थे। उन्होंने क्रिसमस को जगत और समस्त मानव जाति के उद्धारकर्ता प्रभु येसु का जन्मोत्सव बताया। कहा कि यह पर्व हम मनुष्यों को यह प्रेरित करता है कि हम सभी आत्मिक तैयारी के रूप में प्रभु येसु को ग्रहण करें। इसके लिए मन, वचन और कर्म की पवित्रता में बढ़ें। उन्होंने विश्वासियों को ईश वचनों में बढ़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवाओं बच्चों ने कैरोल से लोगों को ख्रीस्त भक्ति से विभोर किया। वहीं अन्य धार्मिक कार्यक्रम नाटक के मंचन से प्रभु येसु के जन्म के दृश्य को जीवंत किया गया। मौके पर मैकलिन खलखो, रोमोला होरो, सुजॉय राज, एडविन तथा जीसस कॉल्स प्रेयर टावर से जुड़े युवक युवतियां अन्य शामिल थे। ब्रदर जबलून मुर्मू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
जीटी