- Hindi News
- समस्याओं का होगा निदान उठाएं पूजा का अानंद : सीएम
समस्याओं का होगा निदान उठाएं पूजा का अानंद : सीएम
मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने कहा है कि लोग दुर्गोत्सव का आनंद उठाएं। पूरे झारखंड में त्योहार में शासन-प्रशासन मुस्तैद रहेगा और पुलिस बल की कमी नहीं होने दी जाएगी। कुछ समस्याएं रहीं, तो उसका निदान वो बहुत जल्द आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर कर लेंगे। सीएम ने ये बातें बुधवार को उनसे मिलने गए रांची महानगर श्रीदुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल से कहीं। सीएम ने नवरात्रा की शुभकामनाएं भी दीं।
प्रतिनिधिमंडल में समिति के संयोजक डाॅ. अजीत सहाय, वरीय उपाध्यक्ष रामधन बर्मन, मंत्री रवींद्र वर्मा, श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष उदय शंकर ओझा, वेद सिंह, युवा दस्ता के संयोजक डाॅ. मौलेश सिंह, राजन वर्मा, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव मो. इस्लाम, प्रदीप राय उर्फ बाबू, सागर वर्मा, रमेश गोप, राजन वर्मा, भाष्कर वर्मा, नेहरू खलीफा, मोहन प्रसाद, दिलीप वर्मा, भरत सोनी, संजय सिन्हा गोपू, गोबरा उरांव, अहमद हुसैन, बबलू सोनी, इबरार खान और बबलू शामिल थे।
रवींद्र वर्मा ने बताया कि सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दशहरा और बकरीद एक महान पर्व है। सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं। डाॅ. अजीत सहाय ने सीएम से दुर्गोत्सव में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की मांग की है। समिति के वरीय उपाध्यक्ष रामधन बर्मन ने कहा कि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपता प्रतिनिधिमंडल।
मेले में देंगे सेवा और प्रशासन की करेंगे मदद
रांची | त्रिशूलसेना रांची महानगर की बैठक अमित सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। निर्णय हुआ कि कार्यकर्ता पूजा के दौरान मेले में अपनी सेवा देंगे। बैठक में राहुल गुप्ता, राहुल सिंह, नीरज चौधरी, विवेक सिंह और चंदन वर्म मौजूद थे। वहीं, मां काली सेना रांची महानगर ने एसएसपी, एसडीओ और सिटी एसपी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि प्रशासन की मदद में कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहेंगे।
शहर में हो रहे प्रदर्शन और घेराव की निंदा
रांची | रांचीमहानगर श्रीदुर्गा पूजा समिति के वरीय अध्यक्ष रामधन बर्मन, उपाध्यक्ष प्रदीप राय और मंत्री रवींद्र वर्मा ने शहर में हो रहे प्रदर्शन और घेराव की निंदा की। कहा कि शहर में पूजा का माहौल है ऐसे में इस तरह के प्रदर्शन करने से लोगों को परेशानी होगी। इसलिए इससे बचना चाहिए। कहा कि जनहित में धरना-प्रदर्शन उचित है लेकिन त्योहारों म