- Hindi News
- जीडीपी के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जरूरी : सिरोही
जीडीपी के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जरूरी : सिरोही
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी को अमली जामा पहनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। स्मार्ट सिटी की जरूरत बताने और आवश्यक आधारभूत संरचना का निर्माण करने के लिए जियोस्पेटल मीडिया और झारखंड सरकार के सहयोग से होटल रेडिशन ब्लू में कार्यशाला हुई। ऑटो डेस्क कंपनी के आनंद सिरोही ने कहा कि किसी भी राज्य या देश का जीडीपी वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर निर्भर करता है। कार्यशाला में जियोस्पेटल मीडिया के प्रशांत जोशी, लइका के एक्सपर्ट रतन अवस्थी, सीएमपीडीआई के एके देवनाथ, मेकॉन के शशांक सिंह और बीआईटी मेसरा के शक्तिकांत पांडेय सहित कई एक्सपर्ट ने स्मार्ट सिटी पर अपने सुझाव दिए।
आईटी का विकास जरूरी : आईटी डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एनएन सिन्हा ने कहा कि स्मार्ट सिटी का निर्माण तभी संभव है जब आईटी का विकास होगा। आईटी के विकास के लिए झारखंड सरकार कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
कार्यक्रम में मौजूद मेयर आशा लकड़ा अन्य।