पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान सरावगी की जयंती पर कार्यक्रम

हनुमान सरावगी की जयंती पर कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | सुप्रसिद्धसमाजसेवी एवं चिंतक स्व. हनुमान सरावगी की 81 वें जन्म दिन के मौके पर 25 सितंबर को कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्वस्तिक हाऊस, गांधी चौक, अपर बाजार में सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद स्वस्तिक समूह के सदस्यों के द्वारा सुबह 11.30 बजे सेवा सदन में रक्तदान किया जाएगा। शाम चार बजे परिजनों द्वारा राधारानी नगर, इटकी रोड, चेशायर होम तथा निर्मल हृदय में रहने वाले को भोजन कराया जाएगा। मालूम हो कि स्व . सरावगी स्वस्तिक समूह के संस्थापक होने के साथ प्रसिद्ध उद्योगपति एवं व्यवसायी थे।