पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम से नियमावली का गठन करने की मांग

सीएम से नियमावली का गठन करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| झारखंडराज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि राज्य गठन के 14 वर्ष बाद भी राजस्व सेवा संवर्ग नियमावली का गठन नहीं हुआ है। इससे राजस्व कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। जबकि बिहार सरकार ने वर्ष 2010 में ही बिहार राजस्व सेवा नियमावली का गठन कर लिया है। सीएम से पुलिस सेवा एवं वन सेवा में पुलिस इंस्पेक्टर और रेंजर की सीधी नियुक्ति प्रोन्नति से करने की मांग भी की गई है। वहीं उसी प्रकार अंचल निरीक्षक की सीधी नियुक्ति को बंद कर सभी पदों को राजस्व कर्मचारियों से भरने को कहा है। सीएम ने राजस्व कर्मचारियों के मामले में शीघ्र ही ठोस निर्णय लेने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला, संयुक्त मंत्री शशि भूषण सिंह, महामंत्री भरत कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।