- Hindi News
- 18 नाबालिगों को त्रिपुरा ले जा रहे आठ दलाल गिरफ्तार
18 नाबालिगों को त्रिपुरा ले जा रहे आठ दलाल गिरफ्तार
रांचीरेलवे स्टेशन में आरपीएफ और एंटी ट्रैफिकिंग टीम ने बुधवार को छापामारी कर 18 नाबालिग (13 लड़कियां और 5 लड़के) बच्चों समेत पांच दलालों (चार युवक एक महिला युवक है एक महिला) को हिरासत में लिया है। सभी नाबालिग लोहरदगा के रहने वाले हैं। दलाल उन्हें बेचने के इरादे से त्रिपुरा ले जा रहे थे। पुलिस ने दलालों के पास से रांची से अगरतला तक का टिकट बरामद किया है।
आरपीएफ अधिकारी के मुताबिक कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दलाल कुछ बच्चों को बहला फुसला कर बाहर ले जाने वाले है। पुलिस ने एक टीम बनाई और लोहरदगा से आने वाली ट्रेन में छापामारी कर सभी को पकड़ कर थाना लाया गया। पांचों दलालों से पूछताछ चल रही है। पुलिस का कहना है कि सारे नाबालिगों को लोहरदगा एंटी ट्रैफिकिंग टीम के हवाले कर दिया गया है। मामले में एफआईआर की भी तैयारी चल रही है।
आरपीएफ थाना में लाई गईं ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चियां।