पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटवार जेल के अंदर फुटबॉल प्रतियोगिता

होटवार जेल के अंदर फुटबॉल प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | बिरसामुंडा केंद्रीय कारागार होटवार के अंदर बुधवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जेलर नरेंद्र सिंह ने बताया कि जेल के अंदर कुल 60 वार्ड हैं। 60 वार्ड को 15 सेक्टर में बांटा गया है। चार वार्ड को मिलाकर एक टीम बनाई गई है। कुल 14 टीम बनाई गई हैं। बुधवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जेल के अंदर मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 12 अक्टूबर को होगा। विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।