पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊर्जा निगम में शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

ऊर्जा निगम में शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडऊर्जा विकास निगम और उसके दो अन्य कंपनियों में जल्द ही नौकरियों की बरसात हो सकती है। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के बोर्ड की बैठक में इस पर बुधवार को सैद्धांतिक सहमति बन गई। बैठक के दौरान वित्त विभाग की प्रधान सचिव राजबाला वर्मा ने ऊर्जा विकास निगम,बिजली वितरण निगम और संचरण निगम में खाली पदों पर चर्चा के दौरान सभी खाली पदों को मार्च 2015 तक भरने का सुझाव दिया। जिस पर बोर्ड की बैठक में शामिल सभी लोगों ने सहमति जतायी। उन्होंने तीनों कंपनियों में खाली पदों की पहचान कर विज्ञापन निकालने और नियुक्ति प्रक्रिया का जिम्मा नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को देने का आदेश दिया। फिलहाल बीस हजार पद खाली हैं। इसको लेकर बोर्ड की अगली बैठक में प्रस्ताव लाने का फैसला किया गया। बोर्ड की बैठक में बिजली वितरण निगम में एक साल के लिए सेवानिवृत जूनियर इंजीनियरों को अनुबंध पर रखने का फैसला किया गया। इसके तहत पचास लोगों को अनुबंध पर रखा जाएगा। वहीं एकाउंट विभाग में चालीस नये पदों का भी सृजन किया गया। जिनमें लेखा पदाधिकारी के 25 और लेखा निदेशक के 15 पद शामिल हैं। इसके अलावे 590 अनुबंधकर्मियों को स्थायी करने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रधान सचिव ज्योति भ्रमर तुबिद,वित्त सचिव राजबाला वर्मा, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष एसएन वर्मा,एमडी सुभाष कुमार मौजूद आदि थे।