हरमू विकास समिति की बैठक
रांची | हरमूविकास समिति की बैठक समिति के सचिव शशि प्रकाश वर्मा के आवास पर हुई। इसमें सदस्यों ने नगर निगम से मांग की है कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर के गली-गली में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। बैठक में विश्वंभर झा, धर्मेंद्र सिंह, बीएन झा, सुशील सिंह, प्रदीप मिनोवा, रमेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।