पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सख्त सुरक्षा उपायों ने टाले कई टकराव

सख्त सुरक्षा उपायों ने टाले कई टकराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनभर दौड़ता रहा 25 बाइकों पर गश्ती दल

रांचीविधानसभा चुनाव में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस लाइन और सिटी कंट्रोल रूम में पचास जवान तैनात किए गए थे। 25 जवान पुलिस लाइन में और 25 जवान कंट्रोल रूम में रखे गए थे। दोनों टीम के साथ वज्र वाहन फायर ब्रिगेड वाहन भी तैयार थे। सिटी एसपी अनूप बिरथरे जवानों को बार बार समझाते कि कोई घटना होने के बाद कैसे निपटारा करें। दोनों टीम के जवान गाड़ी के पास सुबह से शाम तक खड़े रहे।

इसके अलावा दो टीमें बनाई गईं। इसमें एक टीम में दस बाइक पर बीस जवान थे। इन्हें पूरे शहर में गश्ती करनी थी। दूसरी टीम में 15 बाइक पर तीस जवानों की टीम बनी। इन्हें ग्रामीण इलाकों के लिए भेजा गया। इन गश्ती दलों ने सड़क पर चलने वाले वाहनों की भी जांच की। वाहनों की जांच करने के बाद हर थाना क्षेत्र के थानेदारों के साथ हर बूथ पर जाकर सुरक्षा की जांच की। सुरक्षा के ऐसे उपायों ने ही कई बूथों पर पार्टी समर्थकों या मतदाताओं के बीच हुई झड़पों को बड़ा रूप नहीं लेने दिया।

कुल मिलाकर राजधानी में दिनभर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। रैप की 25 महिलाओं को भी तैनात किया गया था। दोपहर तक शांति रहने पर उन्हें अलग-अलग हिस्से में बांट दिया गया। कुछ महिला जवानों को थाना क्षेत्रों में भेज दिया गया कुछ को चौक-चौराहों पर तैनात कर दिया गया।