अजब समस्या
13 लोगों का परिवार सात के नाम गायब
मतदाता सूची का खेल
रांची। लाहफैक्ट्री रोड निवासी कारी खुर्शीद के परिवार के अधिकतर सदस्य वोट देने से वंचित रह गए। इनके परिवार में कुल 13 लोग हैं। पीपी कंपाउंड रोड स्थित आरसी मिशन स्कूल के बूथ नंबर 188 में इनका नाम था। बीते पार्षद चुनाव मेंं सभी ने वोट भी दिया था। लेकिन इस बार सात लोगों के नाम ही वोटरलिस्ट में ही नहीं मिले। छह लोगों ने ही वोट दिया, सात वापस लौट आए। इसके बाद नाम खोजने के लिए दूसरे कई बूथों की खाक भी छानी। घंटों परेशान रहे। लेकिन कहीं नाम नहीं मिला। परिवार के मुखिया 67 वर्षीय कारी खुर्शीद इससे खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि जब हमें वोट देने का अधिकार ही नहीं रहेगा तो पहचान पत्र का क्या मतलब।