पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम सर्दी में भी ठंडा रहा मतदाताओं का जोश

कम सर्दी में भी ठंडा रहा मतदाताओं का जोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकसभाचुनाव की तुलना में विधानसभा चुनाव में वोटरों का उत्साह ठंडा रहा। उर्दू लाइब्रेरी, लेक रोड, मंटू चौक, पीपी कंपाउंड और मारवाड़ी कॉलेज सहित पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र के कई बूथों में सुबह 7.25 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा, तो कहीं इक्का-दुक्का वोटर नजर आए। 10 बजे तक किसी भी बूथ में वोटरों की लंबी लाइन नहीं दिखी, सिर्फ पोलिंग एजेंट और चुनाव कर्मियों की ही भीड़ थी। हिंदपीढ़ी स्थित इस्लामी मरकज में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। एक चुनावी पार्टी के राजा नामक समर्थक का कहना था कि वह अपना वोट देने के लिए बूथ नंबर 163 पर गया तो पीठासीन अधिकारी ने वोटिंग से रोका। विरोध करने पर पुलिस के जवान ने तमाचा जड़ दिया। विरोध करने पर लाठी चार्ज किया। वहीं, पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि युवक बोगस मारने आया था। हालांकि , अन्य वोटरों की पहल पर मामला दफा दफा हुआ।

घटना की खबर मिलते ही 12.30 बजे डीसी विनय चौबे, एसएसपी प्रभात कुमार और एसपी अनूप बिरथरे इस्लामी मरकज पहुंचे। घटना की जानकारी के साथ वोटिंग के प्रतिशत की भी जानकारी ली। डीसी ने वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला वोटर से दूसरी महिलाओं को भी वोटिंग के लिए भेजने का अनुरोध किया। उर्दू लाइब्रेरी स्थित बूथ संख्या 212 में ईवीएम मशीन काम नहीं करने के कारण लगभग आधा घंटा मतदान कार्य रुका। बाद में ईवीएम ठीक कराई गई। वहीं, ग्वाला टोली के गद्दी एकेडमी के बूथ नंबर 190 में ईवीएम खराब होने से 15 मिनट मतदान रुका रहा।