पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थकों में नोक झोंक के बीच भी दिखीं लंबी कतारें

समर्थकों में नोक-झोंक के बीच भी दिखीं लंबी कतारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीहटिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र पंडरा, पिस्का मोड़, सर्ड, रातू रोड, मेट्रो गली, पहाड़ी टोला, कैलाश नगर, मधुकम आदि क्षेत्रों में 12 बजे के बाद जो भीड़ कम हुई वह फिर दुबारा नहीं बढ़ा। सुबह से लेकर 12 से एक बजे तक सभी बूथों में मतदाताओं की भीड़ रही। किसी-किसी बूथ पर लंबी कतार लगी रही। 12 बजे के बाद भीड़ कम होनी शुरू हो गई।

दोपहर तीन बजे के बाद तो अधिकांश बूथों में विरानी छाई रही। मालूम हो कि मधुकम और इरगू टोला का क्षेत्र हटिया विधानसभा और शेष अन्य क्षेत्र रांची विधानसभा में पड़ता है। रातू रोड के गौरीदत्त मंडलिया स्कूल में रांची के डीसी और एसएसपी मतदान का जायजा लेने पहुंचे। बूथों का भ्रमण कर मतदान प्रतिशत का हाल जाना। वहीं पहाड़ी मंदिर के समीप लभु लाल स्कूल के समीप एक सरकारी बिजली खंभे में भाजपा का झंडा लगाने का विरोध कांग्रेस अन्य दल के लोगों ने किया। दोनों गुट के बीच नोक-झोंक हुई। बाद में सुखदेव नगर थाना प्रभारी पहुंच कर हस्तक्षेप कर झंडा को हटवाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

संत ज्ञानोदय स्कूल कैलाश नगर के आंकड़ों पर गौर करें तो बूथ संख्या-122 पर 905 में 510, बूथ संख्या-123 पर 1072 में 510, बूथ संख्या-124 पर 284 में 159, बूथ संख्या-125 पर 737 में 400, बूथ संख्या-126 पर 976 में 480 वोट पड़े। कुल 3978 में 2059 वोट पड़े यानी 51.18 फीसदी।