कार्डिनल को करना पड़ा इंतजार
संत अलोईस हाई स्कूल, बूथ संख्या 239
लाइव रिपोर्ट
संतअलोइस हाई स्कूल की मतदान केंद्र संख्या 239 पर मसीहियों के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो सुबह 7.55 बजे अपने सचिव फादर सुशील टोप्पो के साथ पहुंचे। उनके आगमन के साथ जहां लोग अभिवादन में सिर झुकाते नजर आए, वहीं दूसरी ओर लोग आपस में कह रहे थे कि अब धर्मगुरु कार्डिनल को भी ईवीएम के ठीक होने तक इंतजार करना पड़ेगा। जब कार्डिनल को ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली तो 8.05 बजे वे अपने सचिव के साथ वापस लौट गए। इस बीच मतदाता अलग-अलग कतारों में बेसब्री से ईवीएम ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। 8.25 बजे इवीएम ठीक हो गई। ईवीएम ठीक होने की सूचना पर दिन के 8.45 बजे कार्डिनल ने पुन: अपने सचिव और आर्चबिशप हाउस के फादर मिनिस्टर के साथ मतदान किया। इसके बाद वोटरों ने भी मतदान किया।
स्वागत में जोहार करतीं छात्राएं।
वोट डालने के बाद चिह्न दिखाते कार्डिनल।
जोहार कर किया स्वागत
संतफ्रांसिस स्कूल सामलौंग, असीसी हाई स्कूल, निर्मला स्कूल, संत मारग्रेट बालिका उवि, चुटिया थाना के समीप स्थित आदर्श मतदान केंद्र एसडीए इंग्लिश मीडियम स्कूल, योगदा सत्संग कन्या पाठशाला में मतदाताओं ने शांतिपूर्वक मतदान किया। इसके अलावा मतदाताओं के स्वागत में चाय प्रस्तुत की गई। कुल मिलाकर रांची के सभी मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
वोटरों को िमली चाय
संतअन्ना गर्ल्स हाई स्कूल आदर्श मतदान केंद्र में शांतिपूर्वक मतदान चला। आदर्श मतदान केंद्र होने के कारण यहां आने वाले मतदाताओं का स्वागत परफ्यूम लगाकर और उनकी सेवा में चाय प्रस्तुत कर किया गया। लोयोला हॉस्टल परिसर स्थित मतदान केंद्र पर भी मतदान शांतिपूर्ण रहा। बेथेसदा बालिका उवि में छात्राएं परफ्यूम लगाकर जोहार के साथ मतदाताओं का स्वागत किया।