पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के दिन सुबह से मुस्तैद रहा चैंबर

चुनाव के दिन सुबह से मुस्तैद रहा चैंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची|विधानसभा चुनावमें शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए मंगलवार की सुबह से ही रांची के विभिन्न क्षेत्रों में चैंबर के सदस्य मुस्तैद दिखे। अपर बाजार, रातू रोड, अशोक नगर, पिस्का मोड़, मेन रोड, हरमू आदि क्षेत्रों में चैंबर के सदस्य सुबह से ही लोगों को मतदान का महत्व बताते देखे गए। ये लोगों को उनके पोलिंग बूथ नंबर के साथ क्रम संख्या बताने में मदद कर रहे थे। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष रतन मोदी ने बताया कि इस वर्ष बिजनेस कम्यूनिटी के लगभग सभी लोगों ने अपना मतदान किया है। चैंबर की कोशिश शुरू से ही लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए रही और यह सफल रहा। झारखंड चैंबर के महासचिव पवन शर्मा, शशांक भारद्वाज, कुणाल आजमानी, विनय अग्रवाल, राम बांगड़, आनंद गोयल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सोनी मेहता सहित कई चैंबर सदस्यों ने बूथों में लोगों की परेशानियां दूर करते रहे।