घंटों इंतजार के बाद लौट गए
रांची| बेथेसदास्कूल के बूथ नंबर 206 पर सुबह से ही खास भीड़ नहीं थी। करीब 11.30 बजे तक 87 वोट पड़ चुके थे। इसके बाद लगभग 12 बजे अचानक मतदाताओं की संख्या बढ़ी। मतदान की लाइन लंबी हो गई, लेकिन तभी लाइन ने आगे खिसकना बंद कर दिया। पता चला ईवीएम खराब हो गई है। करीब सौ लोग लाइन में थे। लगातार आश्वासन दिया जाने लगा कि मशीन ठीक की जा रही है। काफी देर हो गई तो लोग गुस्साने लगे। एक-एक कर कई लोग लाइन से निकलकर चले गए।