पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिली धूप में आराम से पहुंचे लोग, दिया वोट

खिली धूप में आराम से पहुंचे लोग, दिया वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| कहींकोई मारामारी, कोई जल्दीबाजी। मतदाता आते गए, मत डालते गए। सुबह सात बजे भीड़ दिखी, दिन के 12 बजे। शाम चार बजे भी यही नजारा रहा। यह हाल था रांची विधानसभा क्षेत्र के नगड़ाटोली, रांची महिला कॉलेज, हॉली क्रॉस स्कूल, पीएंडटी कॉलोनी, बालिका शिक्षा भवन से लेकर थड़पखना तक का। इस क्षेत्र का कोई भी बूथ हो, किसी पर कहीं कोई भीड़ नहीं रही। दिलचस्प तो यह रहा कि मतदान केंद्र के अंदर जितनी भीड़ नहीं थी, उससे कहीं अधिक जमावड़ा वहां था, जहां विभिन्न दलों के वोटर लिस्ट लिए कार्यकर्ता बैठे थे। खिली धूप में मतदाता बड़े आराम से आते रहे, वोट देते रहे और मतदान केंद्र से निकल कर जाते रहे।

रांची नगर निगम के पास एक बूथ पर झाविमो प्रत्याशी राजीव रंजन मिश्र मिले। उन्होंने बड़े ही सहज भाव में कहा, वह तो वैसे ही कार्यकर्ताओं से मिलने चले आए हैं।