पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांके में गुलाब इत्र से वोटरों का स्वागत

कांके में गुलाब इत्र से वोटरों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडविधानसभा के तीसरे चरण में कांके विस सीट के लिए मंगलवार को 59.43 प्रतिशत मतदान हुआ। आरंभ में मतदान का प्रतिशत कम रहा, पर धीरे- धीरे जोर पकड़ता गया। मतदान शांतिपूर्ण रहा। प्रशासन की सजगता के कारण बूथ कैप्चरिंग बोगस वोटिंग भी नहीं हुई। एसपीजी मिशन बूथ संख्या 220 पर वीवीपैट मशीन को बदलना पड़ा। इस कारण यहां लगभग एक घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ।

इस बार मतदान बुजुर्ग पुरुष और महिला तथा निःशक्त भी काफी संख्या में वोट देने के लिए सामने आए। 100 वर्षीय झमन यादव ने अवामी स्कूल बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं बोड़ेया मध्य विद्यालय बूथ पर 80 वर्षीय बी निहार ने अपना वोट डाला। अरसंडे मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 232 पर निशक्त निरंजन सोनी ने भी अपना वोट डाला। चल-फिर पाने में अक्षम मेंहदी हसन नाम दर्ज नहीं होने के कारण वापस लौट गए। उधर कांके अवामी स्कूल के आदर्श बूथ संख्या 213 और 2014 पर मतदाताओं को गुलाब का फूल दिए गए। कांके में बनाए गए कुल तीन आदर्श बूथों पर मतदाताओं को फूल और टाॅफी दिए गए। वहीं बुनियादी स्कूल कांके, सीआईपी गेस्ट हाउस और किसान हास्टल बूथ पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी।