पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडरा में 28 काउंटर भी पड़े कम थकान से गिरा मतदानकर्मी

पंडरा में 28 काउंटर भी पड़े कम थकान से गिरा मतदानकर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार देर रात तक पंडरा बज्र गृह में इवीएम जमा कराते रहे मतदान कर्मी। कड़ाके की ठंड में भी कर्मचारी लाइन पर खड़े। वहीं डीसी और एसएसपी डटे रहे। डीसी ने बताया कि 12 एक बजे तक पूरा इवीएम जमा हो जाएगा। काउंटर की संख्या बढ़ा दी गई है। सील करने के बाद जाएंगे। आब्जर्वर भी आएंगे जांच के लिए, लेकिन जमा कराने के बाद सभी कुछ मिलाते मिलाते समय लगेगा। डीसी ने बताया कि रांची जिला अन्य जिलों की तुलना में मतदान कराने में सफल रहा है। रांची जिले में पिछले चुनाव की तुलना में 14 फीसदी मतदान बढ़ा है, यह अच्छा संदेश है। जिला प्रशासन ने वोटरों को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए धन्यवाद दिया है। जिला प्रशासन ने मतदान कर्मचारियों को ठंड से बचाने के लिए अंगीठी और शामियाना की व्यवस्था की थी। वहीं बाहर में चाय पान की दुकानें सजी थी।

देर रात तक पंडरा में जमे रहे डीसी, एसएसपी

>प्रत्येक विस की ईवीएम जमा करने के लिए छह-छह काउंटर बनाए गए थे

पंडरासे पुष्पगीत

पंडराके स्ट्रांग रूम में पांच विधानसभा के लिए बनाए गए 28 काउंटर भी कम पड़ गए। सिल्ली को छोड़कर प्रत्येक विधानसभा की ईवीएम जमा करने के लिए छह-छह काउंटर बनाए गए थे। लेकिन, मतदानकर्मियों की भीड़ के आगे ये सभी काउंटर कम पड़ गए। नतीजा, दिनभर चुनाव कराने के बाद स्ट्रांग रूम पहुंचे मतदानकर्मियों को इवीएम जमा करने के लिए लंबी लाइन लगनी पड़ी। वे शीत में खड़े रहे। रात करीब 8.35 बजे जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त विनय कुमार चौबे पहुंचे।

मजदूरभी नहीं मिले

पंडरामें मतदानकर्मी ही सभी सामान ढो रहे थे। वे एक हाथ में इवीएम, तो दूसरे में वीवीपैट का बॉक्स लेकर पहुंच रहे थे। किसी ने तो अपने सिर पर ही ईवीएम को ढोकर रखा था। पूछने पर बताया कि कोई मजदूर नहीं दिया गया है। इस बार थकान के कारण सुरेश राम रांची विधानसभा के काउंटर नंबर 4 पर एक मतदानकर्मी गिर पड़ा। डॉ. एसके श्रीवास्तव ने उसकी जांच की।

पंडरा में अाराम करते मतदानकर्मी।