पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरी क्षेत्र में पारा मिलिट्री की तैनाती ने शांत रखा माहौल

शहरी क्षेत्र में पारा मिलिट्री की तैनाती ने शांत रखा माहौल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। तीसरेचरण के चुनाव में झारखंड पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति में कामयाब रही। शहरी क्षेत्र में पारा मिलिट्री की तैनाती के कारण बूथों पर शांति व्यवस्था बहाल रखने में पुलिस सफल रही। जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई थी। सीआरपीएफ के अधिकारियों के लिए तीसरे चरण का चुनाव एक चुनौती थी। सीआरपीएफ आईजी आरके मिश्रा ने बताया कि अब चौथे चरण में गिरिडीह में शांतिपूर्ण चुनाव कराना चुनौती है। इसके लिए भी विशेष रणनीति बनाई गई है। पांचवे चरण में भी सभी मतदान केंद्रों पर पारा मिलिट्री की तैनाती की जाएगी। डीजीपी राजीव कुमार ने बताया कि क्राइसिस मैनेजमेंट के तहत सभी चरणों में शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाएंगे। इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। चौथे चरण में भी कोबरा बटालियन को लगाया जाएगा। एंटी नक्सल ऑपरेशन भी चलाये जाएंगे। तीसरे चरण में पारा मिलिट्री की 68 कंपनी फोर्स की तैनाती रांची जिले में की गई थी।